छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
थाना बलौदा क्षेत्र में 05 ट्रेक्टर वाहनों को जब्त कर अवैध खनिज रेत परिवहन करने वाले के विरूद्ध खनिज विभाग एवं थाना बलौदा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जिला में अवैध रेती की परिवहन, बिक्री पर अंकुस लाने के लिए जिला खनिज विभाग एवम जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही किया गया। जिसमें 05 ट्रेक्टर वाहनों में अवैध खनिज रेती परिवहन करते पाये जाने पर वाहनों को जप्त किया जाकर खनिज अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।
वाहन मालिकों/वाहन चालकों के विरूद्ध के छ.ग. गौड़ खनिज नियम 2015 के नियम 71 (5) तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन, 1957 की धारा 21 (5) के तहत कार्यवाही की जा रही है
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा एवं खनिज विभाग जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।



