Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में मेगा पीटीएम किया गया आयोजित…

जांजगीर-चांपा। शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में मेगा पीटीएम आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावक सम्मिलित हुए। कलेक्टर के दिशा निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों ने शनिवार 24 फरवरी को व्यापक स्तर पर पैरंट्स टीचर्स मीटिंग आयोजित की गई। जिसके तहत शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा विकासखंड अकलतरा में भी इसका आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में अभिभावक सम्मिलित हुए। इस मीटिंग में परीक्षा पर चर्चा न्योता भोज पढ़ाई का कोना आज क्या सीखा पुस्तक दान महाअभियान बैगलेस डे के कार्यक्रम बोलेगा बचपन जाति प्रमाण पत्र विभिन्न परीक्षाओं का आकलन आयुष्मान कार्ड आदि पर व्यापक रूप से शिक्षकों ने पलकों से चर्चा की। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास करने के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाने शारीरिक और मानसिक विकास करने नैतिकता और आपसी सहयोग की भावना बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां अत्यंत आवश्यक है। प्रभारी प्राचार्य पंचराम पटेल ने कहा कि परीक्षाओं के लिए बच्चों को तनाव रहित वातावरण घर में भी मिले जिससे वह निश्चिंत होकर अच्छे से पढ़ाई कर सके और बेहतर परिणाम ला सके। दिनेंद्र कुमार मानसर ने बच्चों के परीक्षा परिणाम के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी और इसमें कैसे और सुधार किया जा सकता है उसपर पालकों से चर्चा की। प्रशांत कुमार पटेल ने पलकों से कहा कि आप प्रत्येक दिन अपने बच्चों से यह जरूर पूछे कि उन्होंने आज स्कूल में क्या सीखा क्या पढ़ा जिससे आप भी उनके साथ जुड़ पाएंगे और शिक्षक पालक और छात्राओं तीनों के मिलने से हम और बेहतर परिणाम दे पाएंगे। विजयलक्ष्मी पांडेय ने कहा कि प्रत्येक घर में बच्चों के लिए पढ़ाई का एक कोना अवश्य बनाएं जहां पर बच्चे बिना व्यवधान के मन लगाकर पढ़ सकें इसके अतिरिक्त न्योता भोज पुस्तक दान महाअभियान जाति प्रमाण पत्र आयुष्मान कार्ड इन सब की भी जानकारी पलकों को दी गई और उनसे चर्चा की गई। पलकों ने भी अपनी बात रखी और इस आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त किया इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा के समस्त स्टाफ भारी संख्या में पालक और सभी छात्राएं उपस्थित थी।

See also  Champions Trophy 2025: अब धमकी देने पर उतारू पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं आया तो…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!