Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर के निर्देशन में सीईओ और तहसीलदार ने संयुक्त रूप से फिल्ड में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो का किया निरीक्षण…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नूपुर राशि पन्ना द्वारा साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का नियमित रूप से फिल्ड के कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। जिसके तहत आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती प्रीति पवार और अतिरिक्त तहसीलदार सुशीला साहू द्वारा सयुंक्त रूप से फिल्ड में निकलकर ग्रामपंचायत जजंग और सिंघनसार क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के आवास की अद्यतन स्थिति की समीक्षा और निरीक्षण किया गया तथा अपूर्ण और प्रगतिरत निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सीईओ प्रीति पवार और अतिरिक्त तहसीलदार सुशीला साहू द्वारा महतारी वंदन योजना के पंजीयन और प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी सचिवों की बैठक भी ली गयी। कलेक्टर के निर्देशन में सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियो द्वारा अपने अपने जनपद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो का जमीनी स्तर पर निरिक्षण करते हुये संबंधित हितग्राहियों को अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। साथ ही सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियो द्वारा महतारी वंदन योजना अंतर्गत फॉर्म संकलन के कार्यो का भी निरीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यक निर्देश दिये जा रहे है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वालो के विरूद्ध यातायात पुलिस द्वारा की जा रही हैं लगातार कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!