Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर जिला प्रशासन की मदद से जम्मू कश्मीर में बंधक बने 6 मजदूरों को छुड़ाया गया, सरदार ने 6 मजदूरों को ईट भट्ठा में काम के बदले अच्छे पैसे दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया था, जिला प्रशासन पुलिस व भीम रेजीमेंट के सहयोग से सकुशल वापस लौटे मजदूर…

जांजगीर-पामगढ़। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलारी के आवदेक वरुण कुमार बंजारे ने ज़िला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंप कर अपने परिवार के बंधक बने लोगों को सकुशल वापसी घर लाने के लिए आवेदन किया था। जिसमें जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए बंधक बने सभी मजदूरों छुड़ाया लिया है।

बता दें कि बंधक सभी मजदूर शांति लाल साहू पिता साहेब लाल साहू निवासी सरवानी ज़िला सक्ति के बताए ईट भट्ठा में काम करते थे। सरदार शांतिलाल साहू के द्वारा वादा किया था और 1200 रुपए 1000 ईट के भाव से देंगे कहकर ले गया था उनको बेहतर काम के बदले बढ़िया पैसे वो मजदूरी के रुप में दिलाएगा। लेकिन उन्हें 1200 के बदले सिर्फ 850 रुपए खुराकी बस दिया जा रहा था। बिलारी गांव के 7 लोगों को झांसा देकर वो अपने साथ ले गया। कुछ सालो पहले जम्मू कश्मीर गए मजदूरों की हालत तो कुछ दिन ठीक रही उसके बाद उनसे जबरन काम कराया जाने लगा। पैसे मांगने पर उनको सिर्फ खुराकी बस दिया जा रहा था।

See also  CG BREAKING : राजधानी रायपुर के खारुन नदी में डूबे दो दोस्त, एक की मिली लाश…दूसरे की तलाश जारी

मजदूरों ने लगाई थी मदद की गुहार

जिन 6 मजदूरों को सरदार ने जम्मू कश्मीर में काम दिलवाया था वो मजदूर वहां बंधक बन गए। मजदूरों में एक आवेदक वरुण कुमार बंजारे भट्ठा मालिक के कब्जे से किसी तरह से भग कर अपने गांव बिलारी पहुचा और अपने परिवार के अन्य सदस्यों की बंधक होने की खबर अपने परिवारवालों तक पहुंचाई। गांव वालों को भी जब ये खबर लगी की उनके गांव के 6 लोगों को बंधक बना लिया गया है तो गांव के ही रहने वाले युवक दीपक मनहर जिलाध्यक्ष भीम रेजीमेन्ट जांजगीर चांपा के द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुए आवेदक के साथ जिला प्रशासन को आवेदन सौंपा । आवेदक और भीम रेजीमेंट के जिला अध्यक्ष ने अफसरों को पूरी बात बताई. जिसके बाद प्रशासन को पूरी घटना की जानकारी हुई। इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए बंधक बने सभी मजदूरों को छुड़ाया।

See also  वन अधिकार मान्यता के क्रियान्वयन में देश में अव्वल छत्तीसगढ़...

परिवार वालों ने दिया जिला प्रशासन व भीम रेजीमेंट को धन्यवाद

Advertisment

परिवार वालों से जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जम्मू कश्मीर जिला के कलेक्टर से बात की. जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की मदद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने सभी 6 मजदूरों को मौके से छुड़ाया और उनको घर भिजवाया। सभी मजदूरों के परिवार वालों ने जिला प्रशासन व भीम रेजीमेंट को धन्यवाद दिया है. छत्तीसगढ़ में आज भी काम की तलाश में बड़ी संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!