Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जहरीली शराब पीने से 2 युवकों की मौत, ग्राम करही की घटना,  पीएम के बाद शराब में जहरीली प्रदार्थ होने की आशंका…

जांजगीर चांपा। जिले के बिर्रा थाना अंतर्गत ग्राम करही में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों का नाम सूरज यादव,मनोज कश्यप बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सुबह दोनों मृतकों ने शराब (गिप्सी फाइन व्हिस्की) पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई तो उन्हें सारंगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया. एक युवक की मौत मौके पर ही हो गया और दूसरे युवक का हॉस्पिटल में इलाज दौरान मौत गया। घटना की सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक ने बिर्रा पुलिस को घटना की जांच के निर्देश दिए है। वही पीएम रिपोर्ट में शराब किसी प्रकार की जहरीली प्रदार्थ होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

See also  CBI की कार्रवाई पर बोले सीएम साय, दोषी बक्शे नहीं जाएंगे, छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की गई...

अब यह जांच और पूछताछ में स्पष्ट होगा कि शराब में जहरीली प्रदार्थ पहले से थी, या किसी ने रंजिशवस शराब में जहरीली प्रदार्थ मिलकर पिलाई है। फिलहाल पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुट गई है। आपको याद दिला दें, पहले इसी करही गांव में शराब पार्टी के बहाने बुलाकर, शराब पिलाकर युवा उप सरपंच महेन्द्र बघेल की हत्या कर दी गई थी। बाद में मामले का खुलासा हुआ था तो पुलिस अपराध कायम कर आरोपी को जेल भेज दी थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!