Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा में जुआ खेलने वाले 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर एवं सायबर टीम पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा में जुआ खेलने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस एवं सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर सुचना मिला की 16 अक्टूबर 2024 को थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा नहर के पास में कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी विकास श्रीवास पिता नरोत्तम श्रीवास, प्रशांत राठौर पिता स्व. सरोज राठौर, रामशंकर राठौर पिता मोटेलाल राठौर, रोशन राठौर पिता शिवकुमार राठौर, कमलेश राठौर पिता तिरिथ राम राठौर, सोनू राठौर पिता शांती लाल राठौर सभी निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर, प्रशांत राठौर पिता स्व. सरोज राठौर, आशिष राठौर पिता अश्वनी राठौर, जितेन्द्र राठौर पिता गोविंद राठौर, नीलकमल राठौर पिता शिवशंकर राठौर सभी निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर, सुरेन्द्र राठौर पिता सुधराम राठौर निवासी पुटपुरा थाना जांजगीर जिला जांजगीर- चाम्पा को जुआ खेलते पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला 21500 रूपये, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 796/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरी. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी, सउनि रामप्रसाद बघेल थाना जांजगीर, सउनि विवेक सिंह, प्रआर, मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, अर्जुन यादव सायबर टीम एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  CG BREAKING : नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED ब्लास्ट में CAF का जवान शहीद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!