छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। नवागढ़ पुलिस ने जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 01 अक्टूबर 2023 को थाना नवागढ़ को मुखीबर सूचना मिला कि ग्राम सिउड के भेसमुडी खार में कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर, हार-जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है कि सूचना पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी राजेश यादव निवासी केवा, कृष्ण कुमार साहू निवासी सेमरा, 03 पंचराम यादव निवासी अमोदा, मनीराम सोनी निवासी अमोदा, अनिल दास निवासी हीरागढ़ थाना नवागढ़ को जुआ खेलते पाया गया। आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 2450 रूपए एवं 52 पत्ती तास को गवाहों के समक्ष बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 323/23 कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(२) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक रमेश एक्का, आरक्षक, टुकेश्वर डनसेना, अनिल कुर्रे, कुलदीप खुटे एवम थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।



