Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में जलाए जाएंगे आशीर्वाद के दीप

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर को शाम 7 बजे महानदी घाट, शिवरीनारायण में जलेंगे एक लाख दीप

जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी होगा दीप प्रज्वलन!

जांजगीर-चांपा, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश, प्रदेश और जिलेभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को शाम 7 बजे महानदी घाट, शिवरीनारायण में एक लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

See also  माता कौशल्या की जन्मभूमि पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने की चौपाल, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कौशल्या धाम में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

यह दीप प्रज्वलन प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा के संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान एवं शुभकामना के प्रतीक के रूप में किया जाएगा। जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके माध्यम से जिले की गौरवशाली विरासत और जनभागीदारी को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ते हुए सेवा, समर्पण और एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा जनभागीदारी से जुड़े आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सेवा की भावना को सशक्त बनाते हुए सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 17 सितंबर को शाम 7

Advertisment

बजे अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के इस विशेष अवसर में सहभागी बनने की अपील की है। साथ ही महानदी घाट, शिवरीनारायण में आयोजित एक लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम सहित जिलेभर में होने वाले विभिन्न आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।

See also  लखपति दीदी दिव्या निषाद गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में होगी शामिल, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन के लिए देश भर से 10 लखपति दीदियों का चयन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!