Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

डॉ रविन्द्र द्विवेदी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा की उल्लेखनीय सहभागिता, आचार्या आशा पाठक की वंदे मातरम् पर भावपूर्ण प्रस्तुति ने मोहा मन

 जांजगीर-चांपा। राष्ट्रहित, शिक्षाहित, शिक्षार्थी हित एवं शिक्षक हित के साथ “मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला” तथा “स्वाभिमानी शिक्षक ही स्वाभिमानी राष्ट्र का निर्माण कर सकता है” की परिकल्पना को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वावधान में 19 एवं 20 सितंबर को भलेसर मार्ग स्थित आईआर रिसॉर्ट, महासमुंद में दो दिवसीय प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के सभी 33 जिलों से लगभग 1600 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता ने समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती की वंदना से हुआ। सम्मेलन में शिक्षा में महिला शिक्षकों की भूमिका, परिवार से राष्ट्र निर्माण में महिला शिक्षिका का योगदान, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का शिक्षा में प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षा की भावी संभावनाओं सहित विभिन्न विषयों पर गहन चिंतन एवं विचार-मंथन किया गया।
शिक्षक से बड़ा कोई राष्ट्र निर्माता नहीं : गजेन्द्र यादव
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि “शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षक से बड़ा कोई राष्ट्र निर्माता नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र को नई चेतना प्रदान करते हैं। शिक्षक के ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से नौनिहाल राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर जीवन-पथ पर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने महिला शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मातृशक्ति परिवार एवं समाज को दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।
सम्मेलन में स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, बसना विधायक संपत अग्रवाल, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने मातृशक्ति को समर्पित आयोजन को प्रेरणादायी बताते हुए परिवार एवं समाज निर्माण में महिला शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित पत्र शिक्षा मंत्री को सौंपा। शिक्षा मंत्री ने समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक निर्णय लेने की बात कही। समारोह में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा महिला शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।
द्वितीय दिवस सम्मान एवं समापन समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर चांपा की आचार्या आशा पाठक ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं मंचस्थ अतिथियों की उपस्थिति में वंदे मातरम् गीत पर भावपूर्ण एवं अद्भुत नृत्य प्रस्तुति दी। उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए श्रीमती पाठक को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रथम दिवस आयोजित सांस्कृतिक संध्या का संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष टेकराम सेन एवं डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का ध्यान आकर्षित किया।
सम्मेलन में जांजगीर-चांपा जिले से प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन, संभागीय सचिव प्रमोद हंसराज, जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, संगठन मंत्री राजेन्द्र जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष साव, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी, उमेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।
जिले से उपस्थित महिला शिक्षिकाओं में प्रभा पाण्डेय, पूनम गौराहा, आशा पाठक, सरोजनी सोनी, गायत्री राठौर, दीपमाला सराफ, नाजनीन खान, सविता लाल, अमिता सावरकर, स्तुति पाण्डेय, संध्या साव, तिक्का साहू, श्यामकली कश्यप एवं ब्राम्हणी देवांगन सहित अन्य महिलाओं ने सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता निभाई। जिले की महिला शिक्षिकाओं को मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए जांजगीर-चांपा जिला इकाई ने प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, प्रांतीय महामंत्री मनोज राय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गया राम राजवाड़े, प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन, प्रांतीय उपाध्यक्ष टेकराम सेन, महासमुंद जिलाध्यक्ष अनिल पटेल सहित महासमुंद टीम को बधाई एवं आभार व्यक्त किया।
जिला इकाई ने सम्मेलन में जांजगीर-चांपा के शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता, मंच संचालन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अवसर प्रदान करने के लिए आयोजन समिति के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त की।

See also  जमीन विवाद को लेकर प्राण घातक हमला कर हत्या करने वाले 04 आरोपीयों को किया गिरफ्तार, बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!