निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलीपेड, भगवान नर-नारायण मंदिर, महानदी गंगा आरती घाट तथा शिवरीनारायण महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, मुख्यमंत्री के आवागमन मार्ग, सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था तथा प्रवेश और निकास द्वारों की तैयारियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, सुगम यातायात, व्यवस्थित पार्किंग तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित प्रवास एवं विभिन्न कार्यक्रम सुचारु और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें।