नवरात्र के पावन पर्व पर देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता रानी के दर्शन कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
राजेश्री महन्त जी महाराज ने विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर मां भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा इस अवसर पर देवी आराधना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि – नवरात्र का यह पर्व शक्ति की उपासना, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का पर्व है। प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी चाहे वे संसार के किसी भी स्थान पर निवास करते हों उन्हें शक्ति की आराधना अवश्य करनी चाहिए।
समाचार लिखे जाने तक देवी दर्शन का कार्यक्रम निरंतर जारी है। उल्लेखनीय है कि वे इस प्रवास के दौरान जांजगीर जिला के वरिष्ठतम पत्रकार उपेंद्र तिवारी जी के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। देवी दर्शन के इस कार्यक्रम में उनके साथ विशेष रूप से कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, रामकृष्ण कश्यप, जगदीश यादव, अवधेश सिंह, इग्लेश सिंह, शशिकांत सिंह, राधेलाल थवाईत, कृष्ण प्रजापति, सुनील सिंह, राजीव रंजन सिंह, पवार, दिलदार खान, संतोष कुमार साहू, पुरेंद्र सोनी, राम खिलावन तिवारी, मणिलाल कश्यप, मनोज तिवारी, ईश्वर देवांगन, श्रीमती माधुरी आदित्य, नरेश आदित्य,एल डी आदित्य, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण सम्मिलित हुए।