Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया निर्माणाधीन सड़क और पुल का निरीक्षण, मौके पर सड़क की कराई माप, परखी निर्माण कार्य की गुणवत्ता

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पालन अनिवार्य, तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा। जिले में निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शनिवार को निर्माणाधीन सड़कों और पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोधना से कुकदा तक तथा मेन रोड राहौद से बालक छात्रावास तक निर्माणाधीन सीसी रोड का अवलोकन किया। साथ ही कुकदा-रिंगनी के बीच निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोबे ने निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई और मोटाई की मौके पर ही माप कराई। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने सड़क के साथ ड्रेनेज व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की समस्या न हो और आवागमन सुचारू बना रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और तय समय-सीमा में कार्य पूरा कराने को कहा।
सड़क निरीक्षण के बाद कलेक्टर महोबे ने कुकदा-रिंगनी के बीच निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया। उन्होंने पुल निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।
 कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क और पुल निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं टिकाऊ आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।

See also  मुख्यमंत्री साय को जशपुर की बहनों ने बांधी राखी, रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक – मुख्यमंत्री साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!