Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

’हमने बनाया,हम ही संवारेंगे मोदी की गारंटी, विष्णु का सुशासन’, एलईडी स्क्रीन वैन से लोगों को मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, कलेक्टर ने एलईडी स्क्रीन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

सक्ती। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को आमजन ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों तक पहुंचाने के लिए एलईडी वैन को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की है। इस एलईडी स्क्रीन वैन को जनसम्पर्क विभाग ने योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने और लाभ देने के लिए तैयार कराया है। ताकि शासन की योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुचें। वैन पर हमने बनाया, हम ही संवारेंगे और मोदी की गारंटी (प्रधानमंत्री) तथा विष्णु का सुशासन ( मुख्यमंत्री) स्लोगन के साथ योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित हैं। इस एलईडी स्क्रीन वैन पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। एलईडी स्क्रीन वैन की रवानगी कलेक्ट्रेट परिसर से की गई।

See also  सरकार परीक्षा और स्थानीय निकाय चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करें : दीपक बैज...

यह एलईडी वैन एक माह तक तय रूट चार्ट अनुसार ज़िले के सभी जनपद क्षेत्रों के विभिन्न ग्राम पंचायतों, हॉट बाज़ार में जाकर शासन की प्रमुख योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी। यह वैन गांव-गांव में जाकर विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही सरकारी योजनाओं के विषय में मदद करेगी। प्रदेश सरकार जन विकास व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार हर वर्गाे के उत्थान के साथ ही किसानों के उत्थान के लिए कई योजनायें संचालित कर रही है।
सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एलईडी वैन से भी किया जा रहा है। यह वैन जिले के सभी जनपद क्षेत्रों के गांवों में जाकर फिल्म के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ भी उठा सकें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलेगी।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने लोगों से योजनाओं को समझ कर लाभ उठाने की अपील की है। इस मोबाइल स्क्रीन वैन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे रुपये 3100 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की ख़रीदी, 3716 करोड़ रुपये 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान का बोनस, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक रुपये 4000 से बढ़ाकर रुपये 5500, रामलला दर्शन योजन के तहत छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन आदि योजनाओं से जुड़ी छोटी-छोटी फिल्म एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई जायेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर व एसडीएम दिव्या अग्रवाल, एसडीएम सक्ती पंकज डाहिरे, एसडीएम मालखरौदा अरूण सोम, संयुक्त कलेक्टर रजनी भगत, जिला पंचायत परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश, बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर - मुख्यमंत्री साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!