Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोल माइंस के विरोध में ग्रामीणों ने पत्थरों से किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

अंबिकापुर,03 दिसंबर। लखनपुर ब्लॉक के अमेरा खदान का विस्तारीकरण लंबे समय से विवाद में है। ग्रामवासियों का आरोप है कि विस्तारीकरण से ग्रामीणों की जमीन, पर्यावरण और आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। स्थानीय लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं, जिसके कारण खदान में उत्पादन की प्रक्रिया कई महीनों से बाधित है। बुधवार को खदान के खुले क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए भारी मशीनरी के साथ एसईसीएल प्रबंधन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा।

वहां पहले से विरोध जताने ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद थी। बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ता गया और देखते ही देखते झूमाझटकी की स्थिति बन गई। स्थिति पर काबू पाने के प्रयास में भागदौड़ के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आईं और पथराव भी हुआ। हंगामे में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें लगने की सूचना है। हालांकि प्रशासन द्वारा किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं की गई है। झड़प के बाद पूरे खदान क्षेत्र में तनाव का माहौल फैल गया।

See also  श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी को, जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम, सक्ती जिले के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!