Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विकसित भारत योजना एक क्रांतिकारी योजना है वीबी जी राम जी : इंजी. पाण्डेय

जांजगीर-चांपा। विकसित भारत जी राम जी योजना एक क्रांतिकारी योजना है जिससे आने वाले 5 साल मे गांवों की रूपरेखा बदल जाएगी’’ उक्त बातें भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता (किसान मोर्चा) इंजीनियर रवि पाण्डेय ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा। उन्होंने बताया पूर्व मे मनरेगा मे 100 दिवस कार्य एवं 15 दिवस मे मजदूरी भुगतान की गारंटी थी परंतु भुगतान साल-सालभर नही हो पाने की वजह से दलाल सक्रिय हो जाते थे, बहुतायत जगहों पर मशीनों के माध्यम से कार्य की खाना पूर्ति कर ली जाती थी। परंतु विकसित भारत जी राम जी योजना मे 125 दिवस का रोजगार की गारंटी के साथ मात्र 7 दिवस के भीतर अनिवार्य मजदूरी भुगतान का प्रावधान है। इसमे वर्षा ऋतु मे दो माह कार्य बंद रखने के प्रावधान के कारण खेती किसानी के समय कृषकों को मजदूरों की कमी से नही जुझना पड़ेगा। इसमे अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षित कर अजीविका से जोड़ते हुए कौशल विकास मे वृद्धि का प्रावधान किया गया है। मुख्य बात इसमे भी है कि केन्द्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60-40प्रतिशत की होने की वजह से राज्य की भी जवाबदेही तय होगी और उससे कार्य का क्रियान्वयन के साथ निगरानी भी ठीक से होगी। उन्होने कांग्रेस पार्टी के मनरेगा को समाप्त करने का आरोप को दर किनार करते हुए कहा कि भ्रम फैलाना कांग्रेस का काम है, उन्हे नाम बदलने से परेशानी है जबकि भाजपा की सरकार महात्मा गांधी जी के राम राज्य की कल्पना को साकार करने के लिए कदम उठा रही है। उन्होने बताया कि जी राम जी योजना हर परिवार को रोजगार और आजीविका से जोड़कर ग्राम का सर्वागिण विकास करना है।

See also  छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!