Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

Dharmendra Passed Away: हिंदी सिनेमा के ही मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और इसी के साथ हिंदी सिनेमा के एक युग का भी अंत हो गया। अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। इस दौरान पूरा देओल परिवार मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में मौजूद रहा और कई स्टार भी उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे। लेकिन, बाद में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, हालांकि घर में भी अभिनेता लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में थे।

See also  फर्जी तरीके से मोबाईल सिम नंबर जारी कर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लगातार डॉक्टर की निगरानी में थे धर्मेंद्र

बीते कुछ दिनों से धर्मेंद्र लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में बने हुए थे। लेकिन, कई कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। उन्होंने 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। लंबे समय से दिग्गज अभिनेता के फैंस के बीच उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआओं का दौर जारी था।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!