Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा विभिन्न योजनाएं – उमा राजेन्द्र राठौर, भेंट मुलाकात के दौरान अपने मामा गांव रेड़ा पहुंची जिपं सदस्य…

केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा विभिन्न योजनाएं – उमा राजेन्द्र राठौर
 
भेंट मुलाकात के दौरान अपने मामा गांव रेड़ा पहुंची जिपं सदस्य
 
जांजगीर-चांपा। सक्ति विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेड़ा में भेंट मुलाकात के दौरान जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर का महिला समूह के अध्यक्षों द्वारा शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। उपस्थित महिला समूह के सदस्य ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि आप लोगों की हर परिस्थितियों में मैं आपके साथ हमेशा खड़े रहूंगी साथ ही केंद्र शासन के योजनाओं को आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में श्रीमती राठौर ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसका आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। इस दौरान उपस्थित कुछ ग्रामीण एवं महिला समूह के सदस्यों ने राशन कार्ड नहीं बनने की जानकारी जिला पंचायत के सदस्य को बताइए तो उन्होंने हामी भरते हुए तत्काल उन्हें आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी ही आप सभी का परिवारिक राशन कार्ड बनवाया जाएगा ताकि आप सभी को खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। उन्होंने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने के साथ-साथ भाजपा सरकार  बनाने की अपील की।

See also  C.G News : बस्तर-धमतरी में मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा! विदेशी कार्ड से निकली करोड़ों की रकम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!