Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

UP NEWS : शातिर दुल्हन के 13 दूल्हे, शादी करती और बिना सुहागरात मनाए भाग जाती, सोने के जेवर की थी दीवानी, जानिए पूरी कहानी ?

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने शादी का झांसा देकर 13 युवकों को ठग लिया। यह महिला अकेले नहीं, बल्कि चार लोगों के एक गैंग के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम देती थी। गैंग के अलग-अलग सदस्यों की भूमिका तय थी कोई रिश्ता तय करता था, कोई शादी करवाता और अंत में दुल्हन बनी महिला शादी के बाद नकदी व जेवर लेकर फरार हो जाती थी।

हरदोई कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें पूजा उर्फ सोनम, आशा उर्फ गुड्डी और सुनीता शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि पूजा ही दूल्हों को अपना शिकार बनाती थी। पुलिस के अनुसार अब तक वह 13 युवकों को धोखा दे चुकी है। इनके पास से कुछ गहने और नकदी बरामद की गई है, जिसमें दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, एक नथ और 2,750 रुपये नकद शामिल हैं।

See also  दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, फैसला आते ही आंखो से गिरने लगे आंसू… सिसोदिया को भी राहत

यह मामला 23 जनवरी 2025 का है, जब नीरज गुप्ता नामक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि एक व्यक्ति प्रमोद ने अपनी पोती पूजा की शादी के बहाने उसे हरदोई रजिस्ट्रार कार्यालय बुलाया। वहां शादी के कागजात तैयार करवाए गए। शादी के बाद नीरज ने पूजा को नकदी और गहने दिए, लेकिन कुछ ही समय बाद पूजा और प्रमोद गायब हो गए।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि गैंग में तीन महिलाएं और एक पुरुष प्रमोद शामिल हैं। प्रमोद का काम होता था रिश्ता तय कराना, सुनीता और आशा शादी की प्रक्रिया पूरी करवाती थीं और पूजा शादी करके रकम लेकर फरार हो जाती थी। पूछताछ के दौरान कई अन्य मामलों की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक इस गैंग ने कितने युवकों को अपना शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि यह गैंग केवल हरदोई ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों में भी सक्रिय था और कई युवकों को अपनी जाल में फंसा चुका है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!