Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सरगुजा में अवैध तरीके से नीलगिरी पेड़ों की कटाई, ट्रकों में भरकर भेजा जा रहा UP-हरियाणा…

अंबिकापुर। अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में इन दिनों निलगिरी पेड़ों की कटाई जोरों पर है. पेड़ों को काटने के बाद इसे छोटे छोटे टुकड़े कर ट्रकों में भरकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा भेजा जा रहा है. आरोप यह भी है कि पेड़ काटने का कोई भी लीगल आदेश इनके पास नहीं है. इसके बावजूद सत्ता दल के क्षेत्रीय नेताओं और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है.

बहरहाल इस पूरे मामले में कांग्रेस ने अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेड़ कटाई करने वालों को भाजपा विधायक और उनके करीबियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण अधिकारी कोई भी कार्रवाई करने से बच रहे हैं.

See also  मोवा रेलवे ओवरब्रिज मरम्मत : जिस हिस्से में डामर से गिट्टी निकल रही उसका डामर उखाड़ कर दोबारा कार्य कराया जाएगा...

बड़े पैमाने पर निलगिरी के पेड़ों की कटाई
दरअसल, सरगुजा जिले में पिछले कुछ महीनों से दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के द्वारा निजी राजस्व की भूमि पर लगे निलगिरी के पेड़ों को किसानों से खरीद कर काटा जा रहा है. यह कार्य इतने बड़े पैमाने पर किया जा रहा है कि पेड़ कटाई से लेकर इसे ट्रकों में लोड करने के लिए मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन पेड़ काटाई और परिवहन करने के लिए स्थानीय प्रशासन से कोई भी परमिशन नहीं लिया गया है.

ऐसे में सवाल उठता है कि बिना प्रशासन के अनुमति के बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और परिवहन कैसे हो सकता है?

See also  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, अधिकारी फील्ड में दिखाएं ज्यादा सक्रियता : अरुण साव, उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों, शहरी व्यवस्थाओं, जल जीवन मिशन और खेल सुविधाओं की समीक्षा की, विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आशीष वर्मा ने आरोप लगाया है कि भाजपा के विधायक राजेश अग्रवाल का घर लखनपुर में है और सबसे ज्यादा पेड़ों की अवैध रूप से कटाई भी वहीं हो रही है. ऐसे में कहीं ना कहीं विधायक का संरक्षण पेड़ काटने वाले को मिला हुआ है, जिसके कारण अधिकारी भी चुपचाप बैठे हैं.

Advertisment

भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल का कहना है कि उन्हें भी अवैध तरीके से पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली है. उन्होंने तत्काल इस मामले में क्षेत्र के एसडीएम को कार्रवाई करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि निलगिरी का पेड़ ऐसे तो काटा जा सकता है, लेकिन हमारे क्षेत्र में बाहर के लोग इसे क्यों काटेंगे?

See also  कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्य

बहरहाल इस मामले को लेकर जब क्षेत्र के ग्रामीणों से पूछा गया तो उन्होंने इस बात को स्वीकार करते हए कहा कि उन्होंने पेड़ को बेचा है, जिसके बाद वे काट रहे हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!