Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

UPI पेमेंट में दिक्कत, लोग कैश की ओर लौटे, PhonePe-Google Pay पर नहीं हो रहा ट्रांजेक्शन…

नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार शाम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस अचानक ठप हो गई, जिससे लाखों उपयोगकर्ताओं को डिजिटल पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। PhonePe, Google Pay और Paytm सहित कई पेमेंट एप्स पर लेनदेन फेल होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर यूजर्स ने इस समस्या को लेकर शिकायतें और मीम्स शेयर किए।

शाम 7 बजे के बाद अचानक ठप हुई UPI सेवा
मंगलवार शाम करीब 7 बजे के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने यूपीआई लेनदेन फेल होने की शिकायत की। कई बैंक ग्राहकों ने बताया कि वे न तो पैसे भेज पा रहे हैं और न ही प्राप्त कर पा रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य डिजिटल लेनदेन पर भी इसका असर देखने को मिला। कुछ उपयोगकर्ताओं ने यह भी कहा कि UPI से भुगतान करने में काफी देरी हो रही है।

See also  CG Viral: रेप केस में भेजा जेल, फिर उसी कैदी से लिए सात फेरे! बस्तर की इस प्रेम कहानी ने सबको चौंकाया

सोशल मीडिया पर मीम्स और गुस्सा
यूपीआई डाउन होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर इस समस्या पर कटाक्ष किया। एक यूजर ने लिखा, “यूपीआई के बिना अब कैश की अहमियत समझ में आ रही है!” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “हममें से ज्यादातर लोगों ने कैश रखना छोड़ दिया है और अब यह UPI डाउन होना हमारे लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति बन गई है।”

व्यापारियों और ग्राहकों को हो रही परेशानी
इस सर्वर डाउन के चलते व्यापारियों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानों पर ग्राहक डिजिटल पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

See also  ईरान के हाथ लगे अमेरिकी हथियार बढ़ा वैश्विक खतरा, बढ़ी ट्रंप की टेंशन

NPCI की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
यूपीआई का संचालन करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अभी तक इस तकनीकी गड़बड़ी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह सर्वर से जुड़ी समस्या हो सकती है और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।

Advertisment

ग्राहकों को सलाह – धैर्य रखें और कैश का विकल्प अपनाएं
इस समस्या के बीच विशेषज्ञों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे फिलहाल डिजिटल लेनदेन के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करें और आवश्यकतानुसार नकदी (Cash) साथ रखें ताकि लेनदेन में परेशानी न हो।

See also  शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, समय सीमा के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र करें निराकरण - कलेक्टर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!