Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद तोखन साहू का हुआ प्रथम जिला आगमन, अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में हुआ जमकर स्वागत,  बनारी स्थित सुल्तानिया निवास में जुटे जिले भर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता…

जांजगीर-चांपा। बिलासपुर के सांसद तोखन साहू का केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम जिला आगमन हुआ इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया वही बनारी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के निवास पर उनके नेतृत्व में केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू का आतिशी स्वागत किया गया। इस दौरान रमेश सुल्तानिया, आशीष सुल्तानिया, अभिषेक सुल्तानिया, आलोक सुल्तानिया, अभिनव सुल्तानिया ने साल, श्रीफल एवं पुष्पाहार से केन्द्रीय मंत्री का निज निवास में स्वागत किया, वहीं कार्यकर्ताओं ने भी उनका फूल मालाओ से स्वागत किया एवं जमकर आतिश बाजी की गई। स्वागत के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, पूर्व विधायक सक्ती डॉ. खिलावन साहू, पूर्व विधायक पामगढ़ अम्बेश जांगड़े, पार्षद हितेश यादव, जितेन्द्र खाण्डे, मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, सुनील पाण्डेय, रामलल्ला सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, आशीष गोयल, रमाकांत राजवाड़े, विशुन कश्यप, मोतीलाल डहरिया उपस्थित थे। इस दौरान केन्द्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि राज्य और केन्द्र में अब भाजपा की सत्ता है, जिसका लाभ प्रदेश वासियों को मिलेगा, डबल इंजन की सरकार अब चहुमुखी विकास करेगी और देश तथा राज्य उन्नति के नये आयाम गढे़गा। उन्होने कहा कि बिलासपुर संभाग को पहली बार नेतृत्व मिला है इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते है साथ ही कहा कि मैं क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने बधाई देते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं मे नई जोश और उर्जा का संचार हुआ है श्री साहू के केन्द्रीय नेतृत्व में शामिल होने का लाभ क्षेत्र के साथ ही आम जनता को मिलेगा। अमर सुल्तानिया ने यह भी कहा कि किसान परिवार के पुत्र तोखन साहू आमजनता और उनके सुख दुख के हमेशा करीब रहे है क्षेत्र के अंतिम पंक्ति के जरूरतो से वे भलीभांति वाकिफ है ऐसे में उनको नेतृत्व मिलने से क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखी जायेगी और लोगो की समस्याओं का आसानी से हल निकलेगा। जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने केन्द्रीय राज्य मंत्री के राजनैतिक जीवन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर सांसद तोखन साहू को आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मोदी मंत्री मंडल में प्रदान की गई है इससे क्षेत्र विकास की उम्मीद जगी है। अमर सुल्तानिया ने बताया कि श्री साहू ने पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत की और सतत संघर्ष करते हुए राजनीति के एक एक पायदान पार करते हुए आज बिलासपुर सांसद के साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर रहे है, यह उनके कार्य कुशलता और सफल नेतृत्व क्षमता को जाहिर करता है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके आगमन से गदगद है।
इस दौरान भुपेन्द्र साहू, राजेन्द्र साहू, रमेश सोनवानी, अविनाश द्विवेदी, गोलू दूबे, हरी सोनवानी, देवानंद गढ़ेवाल, चुन्नी राठौर, अनिल शर्मा, दिनेश राठौर, कमल राठौर, रोहित कुलदीप, सरोज साहू, ज्वाला, संतोष राठौर, अमरनाथ, बलराम पाण्डेय, गंगाराम, नानू, दूर्गा पटेल, अभिषेक गोस्वामी, योगेश राठौर, सागर राठौर, गोलू राठौर, केदार श्रीवास, मनीष यादव, आकाश साहू, छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  क्रिप्टो करेंसी में लाभ दिलाने का झांसा देकर 62 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी को पंजाब से किया अरेस्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!