छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जुआ खेलने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस एवं सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर से सुचना मिला की दिनांक 09 सितंबर 2024 को थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम सराईगुहन कटघरी के टिकराभांठा में कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी संदीप भारद्वाज उम्र 25 साल निवासी बस्ती अकलतरा, कमलेश पाटले उम्र 45 साल निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला, शिवचरण धीवर उम्र 42 साल निवासी पोड़ीदल्हा थाना अकलतरा को जुआ खेलते पकड़ा गया जिसके कब्जे से जुमला 15500 रूपए एवं 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 421/2024 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिफ्तार कर, कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणिकांत पाण्डेय, सायबर प्रभारी उपनिरी. पारस पटेल, सउनि सियाराम यादव, सउनि राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय थाना अकलतरा सायबर टीम से प्रआर. मनोज तिग्गा, आर. रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, अर्जुन यादव एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



