Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की ये रोमांटिक फिल्म थी कमाल, बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भी गाड़े थे झंडे

मुंबई : 21 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी बेहद पसंद की गई थी और गाने आज भी हिट हैं. उस फिल्म का नाम ‘हम तुम’ है और इस फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी लड़के और लड़की की नोक-झोंक से शुरू होती हैं जो कहते हैं कि उन्हें एक-दूसरे की जरूरत नहीं लेकिन उनमें प्यार हो जाता है और फिर कहानी अलग मोड़ लेती है.

फिल्म हम तुम 2004 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी और कमाई भी जबरदस्त हुई थी. इस फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था और उनकी कैमिस्ट्री ने कमाल कर दिया था. फिल्म हम तुम ने कितनी कमाई की थी, इसे किस ओटीटी पर देख सकते हैं और इसकी कहानी क्या थी, आइए जानते हैं.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रमुख घोषणाएं

फिल्म हम तुम की कमाई कितनी हुई थी?
28 मई 2004 को रिलीज हुई फिल्म हम तुम के डायरेक्टर कुणाल कोली थे. इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स बैनर तले हुआ था जिसके प्रोड्यूसर्स यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा थे. फिल्म में जतिन-ललित का म्यूजिक था. फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे, वहीं ऋषि कपूर, किरण खेर, परिणीता सेठ, विवेक मदान, शिल्पा मेहता ने भी अहम किरदार निभाए थे. अगर कमाई की बात करें तो सैनिलक के मुताबिक, फिल्म हम तुम ने वर्ल्डवाइड 41.38 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि इसका बजट 8 करोड़ था.

फिल्म हम तुम किस ओटीटी पर देख सकते हैं?
फिल्म हम तुम में 7 गाने थे जिनमें ‘लड़की क्यों ना जानें क्यों लड़कों सी’, ‘चक दे चक दे’, ‘सांसों को सांसों में ढलने दो जरा’ और ‘गोरे-गोरे’ जैसे गाने सुपरहिट हुए थे. फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि करण कपूर (सैफ अली खान) और रिया प्रकाश (रानी मुखर्जी) फ्लाइट में मिलते हैं और उनकी इतनी नोक-झोंक होती है कि एक-दूसरे से नफरत करने लगते हैं. बाद में फिल्म की कहानी अलग मोड़ लेती है और हालात दोनों को आमने-सामने खड़ा करते हैं. पूरी फिल्म देखने के लिए आपको अमेजॉन प्राइम वीडियो का सबस्क्रिब्शन ले लेना चाहिए.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!