Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर में रेल ओव्हर ब्रिज निर्माण को लेकर होगा जन आंदोलन

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेल ओव्हर ब्रिज निर्माण सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर जन आंदोलन की घोषणा की गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन एवं डी.आर.एम. बिलासपुर को विधिवत् सूचना दी गई है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन क्षेत्र मेें रेल ओव्हरब्रिज निर्माण, स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, गोंडवाना एक्सप्रेस एवं साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव  तथा मिशन अस्पताल चांपा समपार में अंडरब्रिज निर्माण जैसी मांगों को लेकर पूर्व में जनांदोलन किया गया था। उस समय रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। वार्ता में 06 माह के भीतर रेल ओव्हर ब्रिज निर्माण प्रारंभ करने और जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर सहमति बनी थी। हालांकि अब तक इन वादों पर अमल की दिशा में कोई ठोस पहल नही होने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। प्रशासनिक स्तर पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है।
इससे आक्रोशित होकर स्थानीय नागरिकों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि 6 मार्च 2026 को पुनः जनांदोलन किया जाएगा। आंदोलन के तहत जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम फाटक पर चक्काजाम करने की भी घोषणा की गई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक रेल ओव्हरब्रिज निर्माण सहित अन्य मांगों पर ठोस कार्यवाही शुरू नही होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित की जाए।

See also  वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ विधानसभा के लिए मिली 1 करोड़ 05 लाख रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं हेतु स्वीकृत किए गए 15 विकास कार्य...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!