Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दो हाथियों की मौत से वन विभाग में हड़कंप, जानें अब क्या हुआ…

रायगढ। छत्तीसगढ़ में अलग अलग इलाकों से हाथी के मौत की खबर सामने आ रही है। इस बार रायगढ़ जिले से हाथी के मौत का मामला सामने आया है। यहां के मुसबहरी डेम में एक हाथी के शावक की मौत हो गई। झुंड से भटक कर शावक पानी पीने पंहुचा था। इसी दौरान शावक दलदल में फंस गया था। पिछले कुछ महीनों से हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। यह पूरा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में पानीखेत का है। शावक की उम्र लगभग एक से डेढ़ साल की है। बताया जा रहा है कि शावक देर रात पानी पीने के लिए डेम की ओर आया था। इसी दौरान दलदल में फंस गया। सुबह ग्रामीणों ने जब हाथी के शावक को मृत देखा तो वन अमले को इसकी सूचना दी। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शावक के शव का पंचनामा के बाद पीएम की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे कि जिले में पिछले दो दिनों में लगातार दो हाथियों की मौत हो चुकी है। कल भी करंट की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हुई थी।

See also  कुशासन पर सुशासन की जीत, बैकुंठपुर की जनता का स्नेह, दिया ऐतिहासिक जीत का उपहार - भईया लाल राजवाड़े, भाजपाईयों की एकजुटता और मेहनत से लक्ष्य पर ऐतिहासिक जीत दर्ज - कृष्ण बिहारी जायसवाल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!