Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पाराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ : रेलवे ट्रेक पर मवेशी से टकराकर टूटी वंदेभारत ट्रेन का नोज, इंजन को कोई नुकसान नहीं

रायपुर, 26 सितम्बर। नागपुर से बिलासपुर जा रही वंदेभारत ट्रेन की चपेट में गुरुवार को राजधानी के कोटा फाटक के पास मवेशी आ गया। इस वजह से ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। इंजीनियरों की जांच के बाद ट्रेन को बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। दुर्घटना में किसी यात्री के चोटिल होने का समाचार नहीं है।

रेलवे के अनुसार शाम 5.50 बजे वंदेभारत की नोज से मवेशी टकरा गया। चालक ने गाड़ी रोकी। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। इंजन की जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर ट्रेन को 6.20 पर रवाना कर दिया गया। इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

See also  CG NEWS : प्रेशर कुकर में छिपाया था बम, नक्सलियों की साजिश जवानों ने की नाकाम...

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदेभारत हाईस्पीड ट्रेन है। इसलिए उसके इंजन की बाहरी नोज कालेप्सबल (खुलने-बंद होने वाली) बनाई जाती है। इससे किसी टकराव के कारण इंजन की मूल संरचना पर असर नहीं पड़ता। कोटा फाटक के पास हुई दुर्घटना के बाद इंजन की नोज क्षतिग्रस्त हुई थी। उसे निकाल दिया गया। वंदेभारत का मरम्मत डिपो बिलासपुर में है। वहां मरम्म्त की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!