Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में कस रहा IT का शिकंजा! लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश जारी, बढ़ा जांच का दायरा, 200 अधिकारी कर रहे छानबीन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक बीते दो दिनों से जारी है। लोहे के कारोबारियों से जुड़े 45 से अधिक ठिकानों पर IT विभाग की छापेमारी के बाद व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है। इस रेड में विभाग हवाला ट्रांजैक्शन, फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी की संभावनाओं की गहन जांच कर रहा है।

लोहे और स्टील कारोबार से जुड़े बड़े नाम रडार पर
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी जिन लोगों से जुड़ी हुई है उनमें हिंदुस्तान क्वाइल के मालिक अरविंद अग्रवाल, महामाया स्टील के राजेश अग्रवाल और ओम स्पंज के रवि बजाज के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।इसके अलावा राधामणि स्टील के अंकुश अग्रवाल और कारोबारी महेश गोयल के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने इन सभी से जुड़े कई स्थानों पर भी दबिश दी है।सूत्रों के मुताबिक कई कारोबारियों पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी वास्तविक आय छिपाई, फर्जी बिलिंग की और हवाला के जरिए संदिग्ध लेनदेन किए।

See also  आगामी फ़िल्म 'मर जाहूँ तोर मया म' का पहला गाना हुआ रिलीज, 'कनिहा ले बेनी झूलाये कैसे' छा गया गाना छत्तीसगढ़ में, 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

बढ़ा जांच का दायरा

वहीं मामले पर विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने अब छापेमारी का दायरा और भी बढ़ा दिया है। विभाग ने न केवल प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई तेज की है, बल्कि इनसे जुड़े अन्य सहयोगियों, रिश्तेदारों और व्यावसायिक पार्टनर्स के यहां भी दबिश जारी है। सूत्र बताते हैं कि इस पूरे ऑपरेशन को आयकर विभाग पूरी गोपनीयता और बेहद सख्त गोपनीय प्रोटोकॉल के साथ अंजाम दे रहा है।

इस कार्रवाई में जिन नामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, उनमें हिंदुस्तान क्वाइल के मालिक अरविंद अग्रवाल, महामाया स्टील के राजेश अग्रवाल और ओम स्पंज के रवि बजाज शामिल हैं। इनके अलावा राधामणि स्टील के अंकुश अग्रवाल और कारोबारी महेश गोयल के कई ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीमें पहुंचीं हैं। इनमें से कुछ स्थानों से विभाग को महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। विभाग अब इन सभी नामों से जुड़े अन्य व्यवसायों और प्रॉपर्टी लोकेशन्स की भी जांच कर रहा है।

Advertisment

200 अधिकारियों की टीम, 14 घंटे तक ऑपरेशन
आयकर विभाग की लगभग 200 अधिकारियों की टीम ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में एक साथ रेड की।जांच के दौरान कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लेजर, रजिस्टर, डिजिटल डेटा, जमीन सौदों और फाइनेंशियल लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।पहले दिन यह सर्च ऑपरेशन लगभग 14 घंटे तक चला।

See also  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अव्यवस्था के बीच ICC CEO ज्योफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा, पाकिस्तान की तैयारियों पर उठे सवाल...

सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी
सिलतरा के औद्योगिक क्षेत्र में IT टीम ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की।यहाँ देवी स्पंज, ओम स्पंज (रवि बाजाज से जुड़ी यूनिट), हिंदुस्तान क्वाइल (अरविंद अग्रवाल समूह) और अन्य फैक्ट्रियों के वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।टीम एमएस पाइप यूनिट्स, रियल एस्टेट निवेश और जमीन सौदों के रिकॉर्ड खंगाल रही है, जो कथित रूप से फर्जी बिलिंग और हवाला रूट से जुड़ सकते हैं।

ब्लैक मनी को रियल एस्टेट में लगने का शक
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि कुछ कारोबारियों ने अपनी घोषित आय के मुकाबले कहीं अधिक मूल्य की प्रॉपर्टी खरीदी है।ब्लैक मनी को प्लॉट, जमीन, कमर्शियल प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किए जाने की आशंका है।आयकर विभाग सभी दस्तावेज, बैंकिंग पैटर्न और डिजिटल डेटा की सघन जांच कर रहा है।

See also  परिवहन विभाग का प्रदेश के सभी 16 चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!