Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

घर में अकेली महिला की हत्या, अवैध संबंध के चलते वारदात की आशंका…

बालोद। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ग्राम निपानी गांव के एक घर में महिला की खून से सनी लाश मिली है. महिला के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं. परिजनों की शिकायत पर बालोद पुलिस और सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला रामबत्ति साहू पति रमेश 35 वर्ष घर मे अकेली थी और पति और बच्चे अलग-अलग कार्यों से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान रात को करीब 12 बजे बच्चे वापस घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. बच्चों को जमीन पर अपनी मां की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली. बच्चों ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी, जिसके बाद आज सुबह पुलिस में सूचना दी गई.

See also  बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, बहन यह पीड़ा हम सबकी है हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं, बीजापुर की घटना में घायल जवानों से अस्पताल में मिले गृह मंत्री, जवानों का पूरा ख्याल रखने चिकित्सकों को दिये निर्देश...

ये बात भी सामने आई – महिला को अवैध संबंध के चलते किसी ने मौत के घाट उतारा है. बताया जा रहा है कि अन्य व्यक्ति से संपर्क में रहने को लेकर पति के साथ महिला की आय-दिन लड़ाई होती रहती थी. फिलहाल महिला की हत्या किसने की यह जांच का विषय है. इस पूरे मामले की जांच के बाद ही कातिल की पहचान और हत्या की असली वजह सामने आ सकेगी.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!