Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

निर्माणाधीन खेल मैदान में गड़बड़ी का मामला पहुँचा राजधानी तक, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगरीय प्रशासन मंत्री से की शिकायत, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने की मांग…

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ नगर पंचायत में खेल मैदान में गड़बड़ी का बड़ा आरोप नगर पंचायत अध्यक्ष ने लगाया है। मामले की जांच करने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव से की गयी हैं। अपने शिकायत में अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी ने बताया कि जांजगीर-चाम्पा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 15 में राज्य परिवर्तित योजना अंतर्गत 40 लाख की लागत राशि से उनमुक्त खेल मैदान का निर्माण कार्य हो रहा है, जिसमें प्रथम किस्त भुगतान मैदान समतलीकरण की राशि  8 लाख 41हजार 547 रुपये किया गया था एवं द्वितीय किस्त का भुगतान सीटिंग गैलेरी एक सेट का राशि 5 लाख 72 हजार 450 रूपये का 11 जुलाई  को किया गया था एवं तृतीय किस्त की राशि का भुगतान सीटिंग गैलेरी नंबर 2 का भुगतान  18 जुलाई 2024 को राशि  5 हजार 72 हजार 750 का भुगतान किया जा रहा था, जिसकी फाईल की नस्ती, नोटशीट एवं चेक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी का हस्ताक्षर कर मेरे पास लेखापाल द्वारा भुगतान के लिये बढाया गया, जिस पर मेरे द्वारा आपत्ति करते हुए यह पूछा गया, कि एक सप्ताह में ही दूसरा सीटिंग गैलेरी का निर्माण हो गया क्या, जिस पर लेखापाल  प्रकाश जायसवाल द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी  विष्णु प्रसाद यादव ने आपकी ओर फाईल बढाये जाने के लिये बोला गया, तो मेरे द्वारा फाईल बढाई गयी है। उसके पश्चात मेरे द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं उप अभियंता श्रीमती ममता पैंकरा को बुलाकर यह पूछा गया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने की सत्यापन करते हुए मूल्यांकन किया गया है, क्या उस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा यह कहा गया कि मेरे द्वारा मौके स्थल पर जाकर निर्माण कार्य की भौतिक सत्यापन की गयी है। उसके पश्चात भुगतान के लिये फाईल विधिवत बढाई गयी है। मेरे द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं उप अभियंता को पुनः मौके स्थल पर जाकर एवं साथ में पार्षदों को ले जाकर मौके स्थल का निर्माण कार्य का पुनः भौतिक सत्यापन करने की बात कही गयी, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उप-अभियंता के द्वारा निर्माण कार्य के पुनः सत्यापन नहीं की गयी, जिस पर पार्षद एवं आम नागरिकों द्वारा मौके स्थल पर जाकर सीटिंग गैलेरी का निर्माण कार्य को देखा गया, तो वहां पर दूसरा सीटिंग गैलेरी का निर्माण कार्य हुआ ही नहीं है। अध्यक्ष श्री केशरवानी ने नगर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से अपने शिकायत में बताया कि खेल मैदान के द्वितीय सीटिंग गैलेरी के निर्माण कार्य का भुगतान ठेकेदार से लेन-देन कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं उप अभियंता द्वारा लेखापाल के माध्यम से फाईल बढाकर बिना निर्माण कार्य के भुगतान फर्जी तरीके से किया जा रहा था, जिस पर  आपत्ति करते हुए फाईल की नस्ती एवं चेक क्रमांक 000006 को अपने पास रखकर भुगतान करने से आपत्ति जताया हु, उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी  विष्णु प्रसाद यादव एवं उप-अभियंता श्रीमती ममता पैंकरा एवं संबंधित कर्मचारियों पर जांच करते हुए उचित कार्यवाही एवं एफआईआर करने मांग की हैं।

See also  KORBA NEWS : प्रशासनिक दबाव में ग्रामीणों की जमीन पर कब्ज़ा, हरदीबाजार में SECL का सर्वे शुरू…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!