Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जहरीले करैत और रेट स्नैक (धामना ) के मध्य जंग, दोनों सांपों के बीच लड़ाई बनी कौतूहल का विषय, राह चलते लोग दोनों की लड़ाई देख हुए हैरान, हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने दोनों सांपों को किया अलग…

जशपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सांपों के बीच हुई भीषण लड़ाई लोगों के कैमरे में कैद हो गई। यह घटना जिले के नागलोक कहे जाने वाले तपकरा की है। जहां राह चलते लोगों ने इस दुर्लभ नजारे को देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया…

वीडियो में में साफ देखा जा सकता है कि यह लड़ाई एक जहरीले करैत सांप और एक रेट स्नैक (धामन) के बीच हुई। दोनों सांप काफी देर तक आमने-सामने रहे और एक-दूसरे पर लगातार हमला करते रहे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच की यह भिड़ंत बेहद खतरनाक और रोमांचक थी, जिसे देखकर लोग दहशत में भी आ गए।

See also  लेमनग्रास अब छत्तीसगढ़ में, 800 एकड़ से अधिक रकबा में लेमनग्रास की हो रही खेती...

इसी दौरान ग्राम पंचायत बारो में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होकर रात 2 बजे अपने घर लौट रहे युवक धरम सिंह और उसके साथियों की नजर इस लड़ाई पर पड़ी। काफी देर तक संघर्ष देखने के बाद उन्होंने साहस दिखाते हुए दोनों सांपों को अलग किया।

Advertisment

युवक धरम सिंह का कहना है कि इस तरह की घटना बहुत कम देखने को मिलती है, खासकर तब जब एक ज़हरीला करैत और गैर ज़हरीला धामन सांप आमने-सामने हों। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं वायरल वीडियो को लोग काफी दिलचस्पी से इसे देख रहे हैं।

See also  बी.एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षको के हित में पक्ष रखेगा शासन, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया भरोसा...

विशेषज्ञों के अनुसार, धामन (रेट स्नैक) आमतौर पर गैर-ज़हरीला होता है, जबकि करैत अत्यंत विषैला होता है। ऐसे में दोनों के बीच संघर्ष होना दुर्लभ और जोखिम भरा माना जाता है।

फिलहाल, घटना के बाद दोनों सांप जंगल की ओर चले गए और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!