Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सरपंच की मनमानी और उसकी उदासीनता से, पंचायत का विकास कार्य ठप…

जांजगीर-नवागढ़ : जांजगीर चांपा जिला के नवागढ़ व्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पीथमपुर के सरपंच की मनमानी और कार्यों के प्रति उनकी उदासीनता के कारण पंचायत के विकास कार्य में ग्रहण लग गया है!

ग्राम पंचायत पीथमपुर में कई योजनाओं के अंतर्गत शासन प्रशासन द्वारा राशि जारी हुआ हैं पर सरपंच श्री मति रूपांजली उदासी द्वारा कार्य योजनाओं को जानबूझकर रोकने का मामला सामने आ रहा हैं कार्यों के लिए आये हुए राशि का आहरण नहीं किया जा रहा हैं और ना ही कोई कार्य प्रारंभ किया जा रहा है ! पंचों एवं उप सरपंच के द्वारा सरपंच से विकास कार्यों के लिए चर्चा किया गया लेकिन सरपंच ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया और
जिसके चलते गांव का विकास रुक सा गया हैं!

See also  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तोड़फोड़ से बेघर हुए लोगों से की बात

ग्राम पंचायत पीथमपुर के सरपंच श्रीमती रूपांजली उदासी के द्वारा अपने कार्यकाल में किसी भी प्रकार का प्रस्ताव नहीं करना चाहती एवं पंचायत बैठक में उपस्थित पंचो द्वारा विकास कार्य का प्रस्ताव पारित करने को कहने पर मना कर देती हैं
और कहती हैं पीथमपुर में कोई भी विकास कार्य नहीं करुँगी बोलती है और पंचो का अपमान करके उन्हें उनके द्वारा भगा दिया जाता है!

ग्राम पंचायत पीथमपुर के उप सरपंच के द्वारा सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा गया की शासन प्रशासन के कई योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों को मिल सकता हैं लेकिन गांव की मुखिया ही नहीं चाहती की गांव का विकास हो
13/05/2025 को यादव समाज के लिए विधायक निधि से बनने वाले भवन का प्रस्ताव दिया गया जिसे आजतक जमा नहीं किया गया
साथ ही आंगनबाडी केंद्र क्रमांक 01 मरम्मत राशि स्वीकृत हो जाने के बाद भी शुरू किया नहीं जा रहा है जिस पर कभी भी गंभीर घटना घटने की आशंका बनी हुई है और उसकी जवाबदेही सरपंच की होगी!

See also  बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र अबूझमाड़ से लगे ग्राम कोंडे तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ

पंचायत में मोर पानी मोर पानी अभियान, स्वछता सर्वेक्षण नाली सफाई, हैण्डपम्प, एवं ग्राम पंचायत के अन्य कार्यों पर सरपंच द्वारा रूचि नहीं लिया जा रहा जिसमे ग्राम पंचायत के विकास कार्य में बाधा आ रही है जिसकी शिकायत उपसरपंच एवं पंचो के द्वारा जनपद पंचायत नवागढ़ में लिखित आवेदन दिया गया जिस परजाँच अधिकारी ADO श्री धनसिंह कँवर और हीरा सूर्यवंशी द्वारा किया गया और जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को सौंपा जावेगा!

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!