Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेशनल हाईवे रोड तरौद चौक अकलतरा में ट्रक ड्रायवर से लूट करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। नेशनल हाईवे रोड तरौद चौक अकलतरा में ट्रक ड्रायवर से लूट करने वाले फरार आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी सूरज तिवारी निवासी अहिवारा नंदनी खुंदनी थाना नंदनी जिला दुर्ग का दिनांक 14.07.25 के जे.के. लक्ष्मीन सीमेट फैक्ट्री अहिवारा जिला दुर्ग से ट्रक कमांक सीजी 04 एच.डब्ल्यु 6317 में सीमेंट लोड करके चांपा के लिये अपने हेल्फर नारायण पटेल के साथ गाडी लेकर निकला था कि करीबन 05.00 बजे सुबह तरौद चौक अकलतरा हाइवे रोड पर पहुंचकर चांपा जाने के रास्ता पूछने के लिये गाडी को खडी किया और देखा कि चौक में चाय दुकान गये चाय पीकर अपने हेल्फर के साथ गाडी में आकर बैठकर गाडी को चालू किया था। उसी समय प्रार्थी के गाडी के सामने एक मो.सा में जिसमे 04 लोग सवार थे अपनी मो.सा को खड़ी कर प्रार्थी के गाडी के केबिन के ऊपर जबरदस्ती दोनो तरफ से चढे और मारपीट करते हुये पैसे की मांग करने लगे मना करने पर एक व्यक्ति अपने हाथ मे रखे चाकू से मारने लगा तब अपना बचाव करने की कोशिश किया तब उसके वार करने से पेट के दाहिने तरफ चोट लगा व ट्रक के केबिन ऊपर पर्स रखा हुआ था जिसमे नगदी रकम 5000 रूपये को लूट कर ले गये है। की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 313/25 धारा 309(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।
 घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पूर्व में आरोपी निखील उर्फ रिंकू मरावी एवं रंजनीकांत खाण्डेकर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है, एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
प्रकरण के आरोपी विकाश उर्फ छोटा पटेल निवासी जयरामनगर जो घटना घटित कर फरार था जिसका थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा का सराहनीय योगदान रहा।

See also  वायु प्रदूषण के लिए कौन सा मास्क सबसे अच्छा, क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!