Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सीएमडी एसईसीएल के मुख्य आतिथ्य में डीएवी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

बिलासपुर, 06 सितंबर। दिनांक 05 सितम्बर 2025 को एसईसीएल मुख्यालय अंतर्गत डीएवी स्कूल, वसंत विहार में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के विद्यालय आगमन पर एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय बैंड द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपरांत भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को कई वर्षों से लंबित एरियर भुगतान का चेक भेंट किया गया। कई वर्षों से लंबित इस भुगतान को पूर्ण करने की पहल का शिक्षकों ने स्वागत किया और प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 36 आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ एमओयू , युवाओं को मिलेंगे अपने कौशल को विकसित करने के अच्छे अवसर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

कार्यक्रम में सीएमडी श्री दुहन द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप चेक प्रदान किए गए तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisment

इसके साथ ही 150 से अधिक शिक्षक एवं स्टाफ को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

इस कार्यक्रम में डीएवी स्कूल के प्राचार्य के. पार्थिपन, महाप्रबंधक (कल्याण) एवं अध्यक्ष, एलएमसी जी. श्यामला राव, वरिष्ठ प्रबन्धक कल्याण एवं सदस्य एलएमसी विवेक सिंह, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

See also  21 दिन, 21 ब्लॉकबस्टर; शेमारू जोश पर होगा फेस्टिव मूवी धमाका

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!