Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

टैंकर-बाईक की आमने-सामने टक्कर में बाईक सवार 3 युवकों की हुई मौत…

कोंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत मांझी आठगांव में एक तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में मौके पर ही तीनों बाइक सवारों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से एक टैंकर रायपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान मांझी आठगांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाईक के साथ टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार छोटे राजपुर निवासी राकेश मरकाम (25), अनुराग मरकाम (30) और प्रदीप नेताम (19) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल के साथ ही घटनास्थल पहुंच गये। वहीं शनिवार को तीनों मृतक युवकों के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से सहायक शिक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता खुला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!