छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोनिया केवट ने किया दमदार प्रदर्शन, ये खिलाड़ी हमारे महाविद्यालय के ब्रांडएमबेस्डर हैं : अन्नपूर्णा बंसल…

जांजगीर-नवागढ़। राज्य स्तरीय महिला पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता बिलासपुर के बहतरई स्टेडियम में 11 दिसंबर 23 से 12 दिसंबर 23 तक आयोजित हुई। जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के तीन छात्राओं ने सहभागिता की। जिसमें बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया केवट ने 800 मीटर और 5000 मी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, वहीं तुलेश्वरी कश्यप बी एस सी अंतिम ने 400 मीटर में वहीं बी एड अंतिम वर्ष की छात्रा दिव्या मरकाम ने दस हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां पर इन बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। ज्ञात हो इंटर लेवल प्रतियोगिता में तुलेश्वरी, दिव्या मरकाम और सोनिया केवट ने अपने-अपने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राजेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टिकट पक्का किया था जिसके प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर प्रतियोगिता में इन बच्चों ने भाग लिया और अपने खेल प्रदर्शन का जौहर दिखाया।उक्त खेल प्रतियोगिता से महाविद्यालय लौटने पर महाविद्यालय प्रबंधक विनोद बंसल, अन्नपूर्णा बंसल और विभाग के शिक्षकों द्वारा बच्चों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के संचालक विनोद बंसल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खिलाड़ियों को हर संभव नवीन खेल संसाधनों की व्यवस्था देने की बात कही।



