Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी को मिलेगा मानद डॉक्टरेट अवार्ड, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा घोषणा

जांजगीर-चांपा। दिल्ली के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ के जांजगीर–चाम्पा जिले के प्रमुख व्यक्तित्व—वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी को उनके विशिष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

यह सम्मान उन्हें गैर-अकादमिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाएगा। यह अवार्ड भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन के माध्यम से दिया जाएगा।
बताते चलें कि श्री उपेंद्र तिवारी पिछले लगभग 40 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से समाज कल्याण, जनजागरूकता और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनके इसी दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए उन्हें मानद डॉक्टरेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान न केवल एक व्यक्तित्वों के व्यक्तिगत कार्यों की सराहना है, बल्कि जांजगीर–चाम्पा जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा।

See also  16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा शक्ति सिंह राजपूत ने दिलाई शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!