Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एसडीएम ने 46 पटवारियों को जारी किया नोटिस…

कोरिया, 23अगस्त। एसडीएम बैकुंठपुर एवं सोनहत ने 46 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें बैकुंठपुर तहसील के 16, पटना के 15, पोड़ी बचरा के 5 तथा सोनहत तहसील के 10 पटवारी शामिल है। कोरिया कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर पटवारियों के खिलाफ यह कार्रवाई डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।

गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत पटवारियों को सर्वेयर आईडी तैयार करने, सर्वेयर हेतु खसरा ऑनलाइन उपलब्ध कराने तथा सर्वेक्षित खसरों का अनुमोदन करने का दायित्व सौंपा गया है। संबंधित पटवारियों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं आई है।

See also  अब डिस्पेंसरी मजदूरों को सीधे विशेषज्ञ हॉस्पिटल में कर सकेंगे रेफर, श्रम मंत्री ने दिए निर्देश, कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में श्रममंत्री देवांगन ने की व्यापक समीक्षा...

इस कारण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा धान खरीदी व्यवस्था में होने वाली दिक्कत को देखते हुए कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए। संबंधित पटवारियों को तीन दिवस के भीतर नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए है। कोरिया जिले के 161 ग्रामों में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!