Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक व्यास कश्यप का सत्याग्रह समाप्त, प्रशासन ने 15 दिन में समाधान का दिया आश्वासन…

जांजगीर-चांपा। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आज विधायक व्यास कश्यप का सत्याग्रह (अनशन) आंदोलन आखिरकार प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। यह आंदोलन सुबह 10 बजे शुरू हुआ था, जिसमें विधायक ने प्रारंभ में अकेले बैठने की घोषणा की थी, लेकिन देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर पहुंच गए और आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला।

4 घंटे चला आंदोलन, फिर बनी सहमति
करीब 4 घंटे तक चले इस सत्याग्रह के बाद प्रशासनिक अमले ने पहल करते हुए विधायक से चर्चा की। अतिरिक्त कलेक्टर ज्ञानेंद्र ठाकुर ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक से वार्ता की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप भी मौजूद रहे।

See also  रामकथा की कलात्मक प्रस्तुति के सबसे आरंभिक दृश्य रायगढ़ की ओंगना पहाड़ियों में, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में होगा रामायण का विराट मंचन...

15 दिनों में समाधान का आश्वासन
प्रशासन की ओर से विधायक की मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और 15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद विधायक ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।

विधायक ने दी चेतावनी
विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि यदि तय समय सीमा में मांगें पूरी नहीं होती हैं और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन जारी रहता है, तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी समर्थन देते हुए अगली बार सभी विधायकों के साथ मिलकर आंदोलन करने की बात कही है।

See also  जनदर्शन में कलेक्टर को निःसंकोच अपनी समस्याएं बता रहें आमजन, प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश....

राजनीति में बढ़ी हलचल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि तय समय में मांगों का समाधान होता है या नहीं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!