Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जस्टिस यशवंत वर्मा के सामने इस्तीफा या VRS का संकट, नोटों की बोरी मामले में निर्णय…

नई दिल्ली: भारत के चीफ जस्टिस (CJI) संजीव खन्ना ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए 3 जजों की एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी जज वर्मा के घर पर मिली बड़ी मात्रा में नकदी के मामले की गहरी जांच करेगी। 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की जांच के लिए कुछ नियम बनाए थे। इन नियमों के अनुसार, यह कमेटी आरोपों की तथ्यात्मक जांच करेगी। जज वर्मा को जांच में शामिल होने और अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। कमेटी CJI को रिपोर्ट देगी कि आरोपों में कोई सच्चाई है या नहीं, और अगर है तो क्या यह इतनी गंभीर है कि जज को हटाने की कार्यवाही शुरू की जाए।

See also  कोरबा: 19 साल की युवती ने हार्पिक पीकर दी जान, प्रेमी के साथ भागकर लौटने के बाद की आत्महत्या...

सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में एक फैसला दिया था। इस फैसले में कहा गया था कि जांच तथ्यात्मक होगी। इसका मतलब है कि यह औपचारिक न्यायिक जांच नहीं होगी। इसमें गवाहों से पूछताछ और वकीलों की मदद नहीं ली जाएगी। फैसले में यह भी कहा गया है कि कमेटी अपनी प्रक्रिया खुद तय कर सकती है, लेकिन उसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करना होगा। आसान भाषा में कहें तो, कमेटी को निष्पक्ष तरीके से काम करना होगा और जज वर्मा को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका देना होगा। फैसले में यह भी बताया गया है कि जांच के बाद कमेटी CJI को क्या रिपोर्ट दे सकती है।

See also  Aaj Ka Panchang : आज बन रहा अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!