Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

वायु सैनिक समूह वाई (गैर तकनीकी) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड में प्रवेश के लिए 28 मार्च से 05 अप्रैल को भर्ती रैली…

जांजगीर-चांपा। भारतीय वायुसेना द्वारा वायु सैनिक समूह वाई (गैर तकनीकी) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड में प्रवेश के लिए 28 मार्च 2024 से 05 अप्रैल 2024 तक लाल परेड ग्राऊंड भोपाल मध्यप्रदेश में भर्ती रैली आयोजित की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों के चिकित्सा सहायक के उम्मीदवारों के लिए रैली की निर्धारित तिथि 28 मार्च 2024 को प्रातः 6 बजे निर्धारित है। रिपोर्टिंग टाईम का अंतिम समय 10 बजे तक है। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों के चिकित्सा सहायक (फार्मेसी में डिप्लोमा, बी.एस.सी.) के उम्मीदवारों के लिए रैली की निर्धारित तिथि 03 अप्रैल 2024 को प्रातः 6 बजे निर्धारित है। रिपोर्टिंग टाईम का अंतिम समय 10 बजे तक है।

See also  स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रनपुर में आयोजित, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूजा-पाठ कर परिसर में किया पौधा रोपण...

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा सहायक (10$2) वाले अविवाहित उम्मीदवार का जन्म 24 जून 2003 और 24 जून 2007 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो। चिकित्सा सहायक (फार्मेसी में डिप्लोमा/बी.एस.सी) वाले अविवाहित उम्मीदवार का जन्म 24 जून 2000 और 24 जून 2005 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो। विवाहित उम्मीदवार का जन्म 24 जून 2000 और 24 जून 2003 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो। चिकित्सा सहायक वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान तथा अंग्रेजी के साथ (10$2), इंटरमीडिएट, समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गैर व्यावसायिक विषयों यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान तथा अंग्रेजी के साथ दो वर्ष का व्यावसायिक पाठ्यक्रम न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा सहायक (फार्मेसी में डिप्लोमा व बीएससी) वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान तथा अंग्रेजी के साथ (10$2), इंटरमीडिएट, समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा नामांकन के समय स्टेट फार्मेसी काउंसिल या फार्मेसी काउंसिल इंडिया से वैद्य पंजीकरण के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा व बीएससी अनिवार्य आवश्यकता होगी। मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गैर व्यावसायिक विषयों यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान तथा अंग्रेजी के साथ दो वर्ष का व्यावसायिक पाठ्यक्रम न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। केवल मेडिकल असिस्टेंड ट्रेड के लिए गु्रप वाई (गैर तकनीकी) में एयरमैन हेतु भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए www.airmenselection.cdac.in पर लॉगईन कर सकते है एवं विज्ञापन का विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते है।

See also  Fraud Case : Amazon से ऑर्डर किए सोने के 14 सिक्के, पार्सल मिला तो उन्हें निकालकर खाली डिब्बा कर दिया रिटर्न…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!