Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला स्तर पर अपने बेहतर अध्यापन के लिए रमेश कारके मैडम जी को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से किया गया सम्मानित…

जांजगीर-चांपा। जनपद प्राथमिक शाला की सहायक शिक्षिका रमेश कारके के जी को शिक्षा विभाग में उनके नवाचार को ध्यान में रखते हुए सत्र 2024 25 के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान से जिला शिक्षा विभाग के द्वारा कलेक्टर आदरणीय आकाश छिकारा एवं डिप्टी कलेक्टर दुर्गादास सहित जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर सभागार में सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि रमेश कारके मैडम जी शुरू से ही बच्चों को अध्यापन कराने के अपने नवाचार को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने में सफल रही हैं। सत्र 2022-23 में उनके द्वारा FLN एवं EGL कार्यक्रम के तहत जुड़कर बहुत से सहायक सामग्री का निर्माण किया गया। इतना ही नहीं विषय को कैसे सरल एवं सहज रूप से बच्चों के सामने प्रस्तुत किया जाए इस विषय पर भी उन्होंने अपना ज्ञान जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में लोगों को अवगत कराया। उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई ज्ञापित करते हुए पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर विद्यालय कुटरा के प्राचार्य संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि कारके मैडम बड़े ही तल्लीन भाव से बच्चों के बीच ज्ञान का सरल रूप में प्रसार करने में लगी रहती हैं. उन्होंने शुरू से ही बच्चों की कमियों को ध्यान में रखकर उनका स्तर ऊपर उठाने में  बड़ी मेहनत की है जन जन तक शिक्षा को पहुंचाने की बात हो या पलकों से सीधे संपर्क की बात हो कारके मैडम जी सीधे बच्चों तक पहुंचाने के हर संभव प्रयास को कभी छोड़ती नहीं है वे जन सहयोग से विद्यालय को आगे बढ़ाने में हमेशा सफल रही है। विद्यालय में राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता अनुराग तिवारी जी ने कहा कि बहुत से शिक्षक रमेश कारके मैडम से प्रेरणा लेकर अपने अध्ययन एवं अध्यापन पद्धती को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यालय के सहायक शिक्षक संतोष कुमार जगत ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि हमारे विद्यालय की शिक्षिका का सम्मान जिला स्तर पर हो रहा है, भविष्य में आगे भी राज्यपाल स्तर पर उनको सम्मान मिले यह हम सब कामना करते हैं। इस उपलब्धि पर ग्राम के सरपंच छतराम कश्यप, देवी निर्मलकर, भोलू कश्यप, सहित अनेक ग्राम वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

See also  बड़े काम की है बड़ी इलायची...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!