Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

SSC एग्जाम में ब्लूटूथ छिपाकर नकल कपड़े में छिपाया था डिवाइश, राजस्थान का अभ्यर्थी गिरफ्तार

बिलासपुर,11 जनवरी। बिलासपुर में सिम कार्ड ऑपरेटेड ब्लूटूथ डिवाइस को कान में लगाकर नकल करते राजस्थान का छात्र पकड़ा गया है। युवक एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था। शरीर और कपड़ों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कान में छोटा ब्लूटूथ छिपाकर प्रश्नों के उत्तर हल कर रहा था। ड्यूटी पर मौजूद पर्यवेक्षक की नजर उस पर पड़ी तो वह हड़बड़ा गया। आरोपी को केंद्र प्रभारी ने पुलिस के हवाले किया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

शुक्रवार (9 जनवरी) को सीपत के फरहदा स्थित जीटीबी कॉलेज में एसएससी द्वारा आयोजित हेड कांस्टेबल लिपिक दिल्ली पुलिस 2025 की परीक्षा चल रही थी। शाम 4:30 से 6:30 बजे की शिफ्ट के दौरान परीक्षा केंद्र प्रभारी विजय कुमार लहरे को एक अभ्यर्थी मोहित मीना निवासी दौसा राजस्थान की गतिविधियों पर शक हुआ।

See also  बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित, महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...

उसके नजदीक पहुंचने पर वह हड़बड़ा गया। अभ्यर्थी की तलाशी ली गई तो उसके कान में सिम ऑपरेटेड ब्लूटूथ और कपड़ों में इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगा मिला। उसके पास से नकल के आधुनिक उपकरण बरामद हुए।

केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी मोहित मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पकड़ा गया आरोपी मोहित मीना (25) राजस्थान के दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सारे डिवाइस वह राजस्थान से लेकर आया था। इसका उपयोग कर परीक्षा में प्रश्न हल कर रहा था। कड़ी सुरक्षा व जांच के बावजूद सेंटर के भीतर डिवाइस ले जाने में आरोपी कैसे कामयाब हुआ, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले में किसी बड़े नकल गिरोह के शामिल होने की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस युवक के मोबाइल फोन से लेकर सभी डिवाइस की बारीकी से जांच भी कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!