Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime News: रायपुर में CA ऑफिस से लाखों की चोरी का खुलासा: पूर्व कर्मचारी ने साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, 7.80 लाख रुपये बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट्स कार्यालय में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में कार्यालय के एक पूर्व कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

कैश काउंटर का ताला काटकर उड़ाए थे रुपये

पुलिस के अनुसार, सुंदर नगर स्थित ओम सोसायटी रोड निवासी अपर्णा नायक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट्स के कार्यालय में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं।

See also  डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन...

21 जुलाई की सुबह जब कार्यालय का चालक पहुंचा, तब चोरी की घटना का पता चला। जांच में सामने आया कि 20 जुलाई की रात अज्ञात आरोपी कार्यालय में घुसा और कटर की मदद से कैश काउंटर का ताला काटकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और पूछताछ से खुला राज

Advertisment

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने कार्यालय के कर्मचारियों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

See also  बुमराह को घायल करो और मैच जीतो, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर का खतरनाक प्लान आया सामने

जांच के दौरान पुलिस का संदेह कार्यालय के पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते पर गया। उसे बिलासपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

अंदर की जानकारी का उठाया फायदा

पूछताछ में उमेश पोर्ते ने बताया कि पूर्व कर्मचारी होने के कारण उसे कार्यालय में रखी नकदी और व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 80 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

See also  UCC Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: अमरजीत भगत ने बताया प्रपंच, डिप्टी सीएम अरुण साव और केदार गुप्ता का कड़ा पलटवार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!