Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : रायपुर में महिला आरक्षक से शादी.कॉम के जरिए दोस्ती, फिर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला

रायपुर। रायपुर के पुरानीबस्ती पुलिस ने एक महिला आरक्षक के खिलाफ शादी डॉट कॉम (Shadi.Com) के जरिए दोस्ती करके उसके साथ घनिष्ठता बढ़ाने और फिर अंतरंग तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने तथा रेप करने के आरोप में दिल्ली निवासी एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार मोबाइल पर बातचीत के बाद आरोपी रायपुर आया और पीड़िता के साथ संपर्क बढ़ाया। तीन-चार महीने में आरोपी ने महिला आरक्षक से करीब 4 लाख रुपए वसूले। लगातार रुपए की मांग और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। CS Puranibasti के मुताबिक, पीड़िता विधवा हैं और आरोपी ने शादी डॉट कॉम का झांसा देकर संपर्क बढ़ाया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

See also  CG NEWS : घर के बाहर खून से लथपथ मिली महिला...

असली मकसद था अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेलिंग

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता की अंतरंग तस्वीरों के आधार पर उसे धमकाया और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर रुपए की मांग की। टिकरापारा पुलिस ने धारा 308, 79 बीएनएस के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पहले धमतरी के मगरलोड थाने में दर्ज किया गया था, जिसे शून्य में केस रजिस्टर करके रायपुर भेजा गया है। अब यहां से आगे कार्रवाई जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!