Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : चारपहिया वाहनों को किराये में लेकर बिक्री एवं गिरवी रखकर धोखाधड़ी, आरोपी दानेश्वर निषाद गिरफ्तार…

चारपहिया वाहनों को किराये में लेकर बिक्री एवं गिरवी रखकर धोखाधड़ी, आरोपी दानेश्वर निषाद गिरफ्तार।

रायपुर। रायपुर में चारपहिया वाहनों को किराये पर लेकर धोखाधड़ी करने और अमानत में खयानत करने वाले आरोपी दानेश्वर निषाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 14 से 15 लोगों से चारपहिया वाहन किराये पर लेकर उन्हें बेच दिया या गिरवी रख दिया था। आरोपी के कब्जे से 14 चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

घटना की शुरुआत तब हुई जब प्रार्थी धर्मेंद्र प्रसाद ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपने वाहन को ओयो ट्रेवल्स एजेंसी को किराये पर दिया था। एजेंसी के मालिक दानेश्वर निषाद ने खुद को शासकीय ठेकेदार बताकर वाहन किराये पर लिया था, लेकिन बाद में उसे बेच दिया और गिरवी रख दिया। प्रार्थी ने जब एजेंसी से संपर्क किया, तो पता चला कि दानेश्वर निषाद ने कई अन्य लोगों से भी वाहन किराये पर लेकर धोखाधड़ी की थी।

See also  समन्वय बनाकर सड़कों पर बैठने वाले पशुओं को अभियान चलाकर हटाया जाए: जिपं सीईओ, आवारा पशुओं को लगाए जाएंगे रेडियम बेल्ट, पशुपालकों को किया जाएगा जागरूक, ग्राम पंचायत स्तर पर होंगी बैठकें, उच्च अधिकारी सड़कों का करेंगे आकस्मिक निरीक्षण...

चारपहिया वाहनों को किराये में लेकर बिक्री एवं गिरवी रखकर धोखाधड़ी, आरोपी दानेश्वर निषाद गिरफ्तार

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ मिलकर आरोपी दानेश्वर निषाद को पकड़ लिया गया। आरोपी ने घटना को स्वीकार किया और उसके कब्जे से 14 वाहन जब्त किए गए।

आरोपी दानेश्वर निषाद, जो कि दुर्ग जिले का निवासी है, को अब पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है और उसके खिलाफ धारा 316(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!