Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Bar Council Election :रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: दिनेश कुमार देवांगन बने अध्यक्ष, नई टीम का हुआ गठन

रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में Dinesh Kumar Devangan ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं Rakesh Puri सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक चली मतगणना के बाद घोषित किए गए।

मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे स्ट्रांग रूम की सील खोले जाने के साथ शुरू हुई। निर्वाचन टीम और प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियां खोली गईं। कुल 2337 मतपत्र प्राप्त हुए। स्क्रीनिंग और प्रोजेक्टर के जरिए वोट दिखाने की प्रक्रिया होने के कारण मतगणना में काफी समय लगा। पहला परिणाम रात 11:24 बजे घोषित किया गया।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तारबहार में किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन, एक ही स्थान से नियंत्रित होगी बिलासपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, 523 कैमरों के जरिए रखी जाएगी निगरानी, शहर की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सीधे घर पहुंचेगा चालान, एटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत 173 .41 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित है बिल्डिंग...

कार्यकारिणी सदस्य पद के परिणाम

कार्यकारिणी सदस्य पद पर योगीराज वर्मा को 851 वोट मिले। वहीं अविजित त्रिपाठी को 781, विवेक मिश्रा को 675, आकाश जसूजा को 672 और आकाश सोनी को 622 वोट प्राप्त हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राम नारायण व्यास ने सभी परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

Advertisment

अन्य पदों पर ये प्रत्याशी हुए निर्वाचित

Raipur Bar Council Election :घोषित परिणामों के अनुसार गुणेश निर्मलकर सह सचिव चुने गए, जबकि नेहा राठौर सह सचिव (महिला) निर्वाचित हुईं। ग्रंथालय सचिव पद पर महेंद्र देवांगन ने जीत दर्ज की। वहीं सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर योगेश साहू विजयी रहे।

See also  Ind Vs Eng: हर्षित-यशस्वी का डेब्यू, कोहली मैच से बाहर…

महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुरंधर और अमृता दीक्षित को जीत मिली है।

आंधी-बारिश से प्रभावित हुई मतगणना

मतगणना के दौरान मौसम ने भी व्यवधान पैदा किया। शाम के समय तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली गुल हो गई, जिससे कुछ देर के लिए मतगणना रोकनी पड़ी। बाद में निर्वाचन टीम ने इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था कर प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार कुल छह मतपेटियों में मतदान हुआ था। इनमें अलग-अलग पेटियों में 301, 271, 382, 383, 637 और 363 वोट डाले गए।

बता दें कि रायपुर अधिवक्ता संघ के 18 अलग-अलग पदों के लिए चुनाव कराया गया था। मतदान 15 मई को हुआ था, जबकि 16 मई को परिणाम घोषित किए गए। इस बार चुनाव में कुल 66 प्रत्याशी मैदान में थे।

See also  सुशासन की सरकार में किसानों पर आई मुसीबत,धान मंडियों में खरीदी लिमिट कम होने से किसानों के साथ प्रबंधक भी परेशान…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!