Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR:CGPSC घोटाले में अब रेल कर्मचारी गिरफ्तार…

रायपुर। रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस रिमांड में आए आरोपी टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी ने मामले के कई बड़े राज उजागर किया हैं। देवेंद्र जोशी, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के साले होने का जमकर फायदा उठाया है. सरकारी नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों व् परिजनों से भारी रकम वसूलता था। इनके द्वारा अब तक 20 बेरोजगारों व् परिजनों से ठगी की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने इन सभी मामलों को जाँच में ले लिया है.

See also  C.G Liquor Scam Chargesheet : शराब घोटाले में ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट 81 आरोपी, 59 नए नाम शामिल

पुलिस रिमांड में देवेंद्र ने बताया कि ठगी के इस गिरोह में रेलवे और पुलिस के दर्जनों कर्मचारी शामिल हैं। देवेंद्र के खुलासे के बाद पुलिस ने ठगी के सहयोगी रेलवे कर्मचारी स्वप्निल दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बड़े अधिकारियों के नाम का उपयोग कर व् बेरोजगारों को अपनी बातों में फंसाकर पैसे लिए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि देवेंद्र जोशी ने अपने जीजाके अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सीधी पहचान व रसूख बताकर रिश्तेदारों से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की। पुलिस ने जांच में यह पाया कि कई पुलिस कर्मचारियों के नाम सामने आने के बाद थाने में दर्ज FIR पर जांच नहीं हो पा रही थी।

See also  रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!