Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Premanand Maharaj Katha: सांप की मौत के कारण बाणों की शैय्या पर लेटे थे भीष्म पितामह, प्रेमानंद महाराज ने बताई कथा…

महाभारत के कई पात्रों की जन्‍म-मृत्‍यु के पीछे कई रहस्‍य छुपे हुए हैं। इसका हिंदू ग्रंथों में विस्तार से वर्णन किया गया है। ऐसी ही एक कथा भीष्‍म पितामह से जुड़ी है, जिसमें बताया गया है कि भीष्‍म पितामह को बणों की शैय्या पर क्‍यों लेटना पड़ा। इसका रहस्‍य खुद श्रीकृष्‍ण ने भीष्‍म को बताया था।

कुरुक्षेत्र में हुआ था महाभारत युद्ध

अर्जुन ने भीष्म को किया था घायल

युद्ध के बाद हुई थी भीष्म की मृत्यु

धर्म डेस्क, (Premanand Maharaj Katha)। महाभारत काल धार्मिक और ऐतिहासिक लिहाज से भारत का प्रमुख कालखंड माना जाता है। यही वो समय है तब कुरुक्षेत्र में महायुद्ध हुआ था। इस युद्ध में कौरवों और पांडवों की सेना आमने-सामने थी। महाभारत युद्ध 18 दिनों तक चला, जिसमें कई योद्धा वीरगति को प्राप्त हुए।

महाभारत युद्ध में होने वाली योद्धाओं की मृत्यु से कई रहस्य भी जुड़े थे। कई लोगों की मृत्यु के कारण उनके पूर्व जन्म में किए गए कर्म बने। इस युद्ध में पितामह भीष्म को कई दिनों तक बाणों की शैय्या पर सोना पड़ा था। प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज ने भीष्म पितामह की इस स्थिति का विस्तार से कारण बताया है।

Advertisment

भीष्म ने श्रीकृष्ण से पूछा था प्रश्न
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जब भीष्‍ण बाणों की शैय्या पर लेटे थे, तब उन्‍होंने भगवान श्रीकृष्‍ण से इसका कारण पूछा था। भीष्म ने श्रीकृष्ण से कहा कि मै पिछले सौ जन्म देख चुका हूं, मैंने कोई ऐसा पाप नहीं किया कि मुझे बाणों की शैय्या पर लेटना पड़े।

See also  भारत ने ईरान में रह रहे नागरिकों को स्वदेश लौटने के लिए कहा, जारी की एडवाइजरी

इसके बाद श्रीकृष्ण ने भीष्म से इन जन्मों के भी आगे देखने के लिए कहा। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि श्रीकृष्‍ण ने तब भीष्‍म को बताया कि वे एक नृप राजा थे और उन्‍होंने एक सांप को उठाकर कांटे वाले वृक्ष पर डाल दिया। वह सांप कई दिन तक कांटों में तड़पता रहा और उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। उसी का ही परिणाम था कि भीष्म 6 बाणों की शैय्या पर लेटे रहे।

अर्जुन ने किया था घायल
अर्जुन और भीष्म पितामह के बीच कुरुक्षेत्र में युद्ध हुआ था। इस दौरान अर्जुन ने भीष्म को बाणों से छलनी कर दिया था और उन्हें बाणों की शैय्या पर लेटा दिया था। इसके बाद भीष्म पितामह महाभारत युद्ध खत्म होने तक इस शैय्या पर लेटे रहे।

See also  विराट हिन्दू सम्मेलन, सक्ती में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख एवं प्रदेश भाजपा मंत्री श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने पांव पखारकर 651 धर्मान्तरित परिवारों की पुनः सनातन धर्म में घर वापसी करवाई। इस दौरान बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप जी, जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी सहित अन्य मौजूद रहे।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!