Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Post Office की धमाकेदार स्कीम, बिना रिस्क के होगा 7 लाख रुपए का फायदा

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में भविष्य के लिए पैसे बचाना एक जरूरत बन चुकी है. बच्चों की पढ़ाई हो, घर बनाना हो, शादी का खर्च या फिर रिटायरमेंट का प्लान, हर चीज के लिए पैसों की जरूरत होती है. लेकिन कई लोग अपनी बचत को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां रिस्क बिल्कुल भी ना हो और रिटर्न भी अच्छा मिले.

ऐसे में अगर आप कम जोखिम वाला और सरकारी गारंटी वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम (Recurring Deposit) आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है. इस स्कीम में आप केवल पांच साल में 7 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में स्किल्ड-बेस्ड एजुकेशन, प्राकृतिक औषधालय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

क्या है पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम?
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें आप हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं. यह स्कीम सरकार द्वारा चलाई जाती है, इसलिए यह पूरी तरह से सुरक्षित और भरोसेमंद है. इसमें ब्याज हर तिमाही (तीन महीने में एक बार) जोड़कर चक्रवृद्धि तरीके से लगाया जाता है, जिससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है.

कैसे होगी 7 लाख रुपए की बचत?
सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस योजना में सिर्फ ₹100 महीने से भी शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन अगर आप हर महीने 10,000 रुपए जमा करते हैं, तो पाँच साल में आपको कुल 7,13,659 रुपए मिल सकते हैं. इसमें आपकी कुल जमा राशि 6 लाख रुपए होगी और ब्याज के रूप में 1,13,659 रुपए का फायदा मिलेगा.

See also  यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई

यह स्कीम शुरुआत में पांच साल की होती है, लेकिन आप चाहें तो इसे और पांच साल के लिए बढ़ा सकते हैं. यानी टोटल 10 साल तक आप इसमें निवेश करके बड़ा फंड बना सकते हैं. अभी जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही के लिए, पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम पर 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है. यह ब्याज हर तिमाही में जोड़कर कंपाउंड किया जाता है, जिससे आपकी सेविंग तेजी से बढ़ती है. यह दर हर तीन महीने में सरकार द्वारा रिव्यू की जाती है.

Advertisment

जरूरत पड़ने पर लोन लेने का भी ऑप्शन
इस योजना की एक और अच्छी बात यह है कि अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप एक साल बाद अपने जमा पैसे पर 50% तक लोन ले सकते हैं. हालांकि, इस लोन पर ब्याज दर आरडी के ब्याज दर से 2% ज्यादा होती है.

See also  C.G News : बस्तर-धमतरी में मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा! विदेशी कार्ड से निकली करोड़ों की रकम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!