Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली में शराब पीकर दो लोगों की हुए मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा…

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली में शराब पीकर दो लोगों की हुए मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली निवासी मृतक सीताराम लहरें उम्र 65 साल एवं मृतक रोहित कुमार तेंदुलकर उम्र 25 वर्ष का शराब पीने से दिनांक 06 मार्च 2025 को दोनों का मौत हो जाने से थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था।

शराब सेवन से हुए मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में मर्ग प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही थी। इसी क्रम में डाक्टर साहब से पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डाक्टर साहब द्वारा कीटनाशक जहर होना लेख जाने से मर्ग जांच दौरान गवाहों का कथन लिया गया जिनके द्वारा बताया कि पूर्व में आरोपी रामगोपाल खूंटे के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर सुंदरलाल कुर्रे को वाद विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दिया था। दिनांक 06 मार्च 2025 के शाम 6:00 बजे रामगोपाल खूंटे शराब के नशे में शराब में जहर मिलाकर सुंदरलाल कुर्रे के घर शराब को लेकर गया था, और सुंदर लाल कुर्रे को शराब पीने के लिए दे रहा था किन्तु।उनके द्वारा शराब की शीशी का सील खुला हुआ और शराब गंदा दिखाई दे रहा है कहकर शराब पीने से मना करने पर पास में बैठे सीताराम लहरें और रोहित कुमार तेंदुलकर को शराब पीने के लिए दे दिया शराब पीने के बाद दोनों का तबियत खराब होने पर ईलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गए थे जहां दोनों का मृत्यु होना पाए जाने पर थाना नवागढ़ में मर्ग जांच पर से अपराध क्रमांक 152/25 धारा 103 BNS कायम कर विवेचना कार्यवाही में विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

See also  आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिए ऐसा काम करें कि देश में बने छत्तीसगढ़ की अलग पहचान: मंत्री रामविचार नेताम...

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं DSP जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में आरोपी रामगोपाल खूंटे निवासी भठली थाना नवागढ़ को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ और थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!